बिहार

फुलकाहा एसएसबी ने शराब के साथ एक व्यक्ति को धर-दबोचा, अन्य भागने में रहा सफल

अररिया, रंजीत ठाकुर। एसएसबी 56 वी वाहिनी फुलकहा बीओपी के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पीलर संख्या-187 से 187/01 बीच कोशिकापुर गांव के पास से एक शराब तस्कर को सोमवार की देर रात्रि को नेपाल निर्मित शराब के साथ पकड़ने में सफलता मिली है। गिरफ्तार तस्कर भंगही पंचायत के मिल्की डुमरिया वार्ड नं 8 निवासी उदन यादव पिता स्वर्गीय मानो यादव बताए जाते हैं । एसएसबी ने बताया कि नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार व्यक्ति देर रात्रि को एक बोरी में शराब लेकर खेत के रास्ते से चार लोगों के साथ आ रहे थे, जिसे गस्ती के दौरान जवानों के द्वारा एक व्यक्ति को पकड़ा गया ।

Advertisements
Ad 1

जबकि इनके अन्य तीन साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।गिरफ्तार व्यक्ति के पास से नेपाल निर्मित मैकडॉवेल 65 बोतल , किंगफिशर 24 बोतल, दिलवाले 180 बोतल जब्त किया गया है । इस गस्ती अभियान में एसएसबी के हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र बर्मन ,ईश्वर चंद्र ,सिपाही रेशू कुमार पासवान ,सुनोबर राज बोंगी आदि जवान शामिल थे । जब्त शराब तथा तस्कर को उत्पाद विभाग अररिया को सुपुर्द कर दिया है।

Related posts

नरपतगंज में अमन-चैन के साथ मनाई गई बकरीद, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

गर्म कुंड के पानी को ठंडा कर दिया था गुरु नानक देव जी महाराज

शेखपुरा डीएम का अरियरी में औचक निरीक्षण, मनरेगा में मिली गड़बड़ी, अफसरों को फटकार, कार्रवाई के निर्देश

error: