बिहार

मकर संक्रांति से पहले पटना में तिलकुट की मिठास

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) सर्दियों की दस्तक के साथ ही राजधानी पटना एक बार फिर तिलकुट की मनमोहक सुगंध से महक उठी है। मकर संक्रांति पर्व के नजदीक आते ही पटनासिटी के चौक स्थित प्रसिद्ध तिलकुट भंडारों में खासा रौनक देखने को मिल रही है। यहां सुबह से देर रात तक तिलकुट कूटने और तैयार करने का काम लगातार जारी है, जिसकी आवाज़ और तिल–गुड़ की खुशबू राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ से बनी मिठाइयों का विशेष महत्व होता है। यह पर्व सूर्य के उत्तरायण होने का संदेश देने के साथ-साथ आपसी प्रेम और मिठास का प्रतीक भी माना जाता है। इसी कारण तिलकुट की मांग इन दिनों तेजी से बढ़ गई है।

कारीगरों के अनुसार, तिलकुट बनाने की प्रक्रिया काफी मेहनत और बारीकी से की जाती है। वहीं तिलकुट भंडार के संचालक संजय कुमार केसरी ने बताया कि उनके यहां तैयार तिलकुट बिहार के विभिन्न जिलों में भेजा जाता है। स्थानीय विधायकों से लेकर कई मंत्री और मुख्यमंत्री तक के लिए यहां से तिलकुट जाता है। उन्होंने बताया कि अत्यधिक ठंड को देखते हुए पहले से ही तैयारी कर ली गई है। साथ ही शुगर फ्री तिलकुट भी बनाया जा रहा है, जिसे डायबिटीज के मरीज भी सेवन कर सकते हैं।

Related posts

राजद कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री ‌भोला पासवान शास्त्री की जयंती उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक मनाई गई

जिले में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस का किया गया आयोजन, मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने का लिया गया संकल्प

जहानाबाद में पिंक बस सेवा शुरू, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सुरक्षित यात्रा की सुविधा

error: