बिहार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सपरिवार गुरूघर में मत्था टेका

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार में भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने सिखों के दशम गुरु श्री गुरू गोविंद सिंह जी के जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरूद्वारा में सपरिवार मत्था टेक गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। स्थानीय ग्रंथी ने सिरोपा पहना कर गुरूघर का आशीर्वाद दिया। इससे पहले गुरूद्वारा पहुंचने पर बिहार प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा और महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप काश ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह ने गुरूद्वारा के स्मृति चिन्ह और गुरु जी के जीवनी पर आधारित पुस्तक भेंट कर स्वागत किया।

Advertisements
Ad 1

गुरूद्वारा दर्शन के उपरांत उपस्थित मीडिया कर्मी से बात करते हुए कहा कि उन्हें जब भी समय मिलता है गुरु जी के दरबार में हाजरी लगाने आ जाते हैं। बिहार सरकार और जिला प्रशासन आने वाले प्रकाशोत्सव की तैयारी में जुटा है। आने वाले श्रद्धालुओं के सुविधाओं हेतु आवश्यक व्यवस्था करने में प्रशासन जुटा हुआ है। पिछले साल की भांति इस साल भी गुरुपर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजेश साह,अमित कनोडिया, नवल किशोर सिन्हा, राजू जायसवाल, मयंक जायसवाल, विनय कुमार, संतोष जायसवाल, विनय बिट्टू, दयानंद यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में जिला जनता दरबार आयोजित, 17 मामलों की सुनवाई

बीजेपी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ द्वारा महिला आरक्षण के समर्थन में आक्रोश मार्च

जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार छठे दिन गंगा किनारे विशेष अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाकर अवैध संरचनाओं को हटाया गया

error: