बिहार

शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात एसपी का औचक निरीक्षण, जाम से निपटने के दिए निर्देश

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक यातायात सागर कुमार के द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों एवं यातायात पुलिस पोस्टों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सक्रियता और कार्यक्षमता की जांच करना था। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात ने चौधरी पेट्रोल पंप एवं आगे का मार्ग, कंकड़बाग कॉलोनी मोड़, कंकड़बाग टेम्पो स्टैंड, मलाही पकरी एवं 90 फीट रोड, कुमरार गुमटी एवं भूतनाथ मोड़, बिस्कोमान गोलंबर, गांधी सेतु (पिलर नंबर 46), गायघाट ओपी तथा जीपीओ गोलंबर (नीचे) सहित कई प्रमुख स्थानों का जायजा लिया।

इस दौरान सभी यातायात पोस्टों पर तैनात बल की उपस्थिति, सतर्कता एवं यातायात नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक यातायात ने जाम की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए ऑन-ड्यूटी अधिकारियों और जवानों को विशेष दिशा-निर्देश दिए तथा यातायात प्रवाह को सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को जाम से राहत देना प्राथमिकता है और इसके लिए सभी पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा।

Related posts

नवाबगंज पंचायत में आम सभा, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

ग्रामीणों की भागीदारी से तैयार की गई पंचायत विकास की रूपरेखा

पटना जिले के सभी थानों में Child Help Desk और Child Corner स्थापित

error: