पटना, रॉबीन राज। गुरुवार को त्रिनेत्र सिनेमैटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फीचर फिल्म ‘बोध’ का मुहूर्त किया गया। इस फिल्म की शूटिंग पटना जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 25 जून से होगी। फिल्म यूनिट के सभी कलाकार और तकनीशियन बिहार से हैं। फिल्म के मुहूर्त के मौके पर फिल्म के लेखक, निर्माता व निर्देशक प्रशांत रंजन ने फ़िल्म के शूटिंग के बारे में जानकारी देते हुए बताया की शूटिंग 25 जून से शुरू होगी जो 16 दिनों तक पटना जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में की जाएगी।
प्रशांत ने बताया कि कोरोनाकाल में लगे लॉकडाउन के दौरान हमारे अंदर कई मानसिक परिवर्तन आए। इन्हीं मनोभावों को यह फिल्म रेखांकित करेगी। फिल्म में बिहार के शहरी और ग्रामीण मध्यम वर्ग के जीवन और उनके खानपान, सामाजिक, पारिवारिक संबंधों को दिखाया जाएगा। बतादें की सिनेमैटोग्राफर पृथ्वी राज, लाइट प्रशांत रवि और कॉस्ट्यूम डिजाइन रचना सिंह का है। इसके साथ ही फिल्म के मुख्य कलाकारों में गरिमा मिश्रा, नीरज कृष्ण, अभिषेक तिवारी, सचिन, शुभम, सुभाष, विशाल आदि शामिल हैं।
