बिहार

ट्रक व पिकअप भान की टक्कर में पिकअप चालक की हुई मौके पर मौत

नालंदा: दनियावा टू सरमेरा एनएच 78 पर बुधवार की सुबह पाइप से लोड पिकअप भान को अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर पिकअप चालक की मौके पर हुई मौत। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि धनरूआ से पाइप से भरे पिकअप भान भागलपुर की ओर जा रहा था, इसी दौरान एक तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात ट्रक ने नूरसराय थाना क्षेत्र के दूल्हीचक मोड़ के समीप ठोकर मार दी ।जिससे बुरी तरह से पिकअप भान क्षतिग्रस्त हो गया, और रोड के नीचे जा गिरा। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों के सहयोग से चालक को गाड़ी से बाहर निकालने के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय थाना नूरसराय को दी गई वहां पर प्रशासन पहुंच कर भी दर्शक मुख बने हुए थे, ग्रामीण के सहयोग से किसी तरह ड्राइवर को निकाला गया है। वह ही मृत ड्राइवर की पहचान अकबरपुर गांव के धनरूआ (पटना) के निवासी रवि पासवान पिता जवाहर पासवान के रूप में की गई है। घटना आज सुबह लगभग 3:00 से 4:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। प्रशासन शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिए गए हैं।

संवाददाता राकेश कुमार की रिपोर्ट

Related posts

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद

एसडीएम प्रिया रानी एवं डीडीसी आकांक्षा आनंद की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर हुआ मेले का शुभारंभ

उत्पाद विभाग और पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 1,353 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद!