बिहार

विपक्ष के पास न विजन, न विकास का एजेंडा; मायावी ताकतों की जमानत होगी जब्त : उमेश सिंह कुशवाहा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के निमित्त एनडीए प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में आनंदपुरी स्थित मेहंदी उत्सव पैलेस में चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जदयू के मा० प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, मा० मंत्री श्री श्रवण कुमार, मा० मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, मा० मंत्री श्री सुनील कुमार, मा० मंत्री श्रीमती लेसी सिंह, मा० मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह, मा० विधायक सह चुनाव प्रभारी श्री अरुण मांझी, मा० विधायक सह चुनाव सह-प्रभारी श्री वशिष्ठ सिंह, मा० विधान पार्षद डॉ. भारती मेहता, श्री अनिल कुमार सहित एनडीए के अनेक मा० विधायकगण उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

अपने संबोधन में श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि एनडीए के प्रत्येक कार्यकर्ता को यह संकल्प लेना है कि इस बार बांकीपुर विधानसभा में जीत के सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त करने हैं। साथ ही, झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार के सहारे जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही मायावी ताकतों की जमानत जब्त करानी है। श्री कुशवाहा ने कहा कि मा० श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने पिछले 20 वर्षों में सुशासन एवं विकास की ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। साथ ही, मा० मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में मौजूदा एनडीए सरकार विकसित बिहार के विजन के साथ सुशासन, विकास और जनकल्याण की नीतियों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है। वहीं, विपक्ष नेतृत्व और नीति, दोनों के गंभीर संकट से जूझ रहा है। उसके पास बांकीपुर की जनता के लिए विकास का कोई ठोस विजन नहीं है।

श्री श्रवण कुमार ने कहा कि मा० श्री नरेंद्र मोदी एवं मा० श्री नीतीश कुमार की विकासपरक जोड़ी के प्रति बांकीपुर की जनता का अटूट विश्वास है। विपक्ष चाहे जितना भी भ्रम फैलाने का प्रयास कर ले, वह जागरूक एवं प्रबुद्ध मतदाताओं को गुमराह करने में कभी सफल नहीं होगा। उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे मा० श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले दो दशकों में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को प्रत्येक मतदाता तक पहुँचाएँ तथा एनडीए प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करें।

Related posts

हड्‌डी की जगह दिल का आप्रेशन परिजनों पर गंभीर आरोप लगाया पुलिस ने की गलत FIR

जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक ने लगाया जनता दरबार, 15 लोगों की सुनी समस्याएं

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक भाजपा का बांकीपुर विकास से कोसों दूर ; बदलाव कर देश और राज्य की राजनीति को एक नई दिशा प्रदान करें : तेजस्वी प्रसाद यादव

error: