बिहार

जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक ने लगाया जनता दरबार, 15 लोगों की सुनी समस्याएं

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में कुल 15 आगंतुकों की शिकायतें सुनीं। जनता दरबार के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं ध्यानपूर्वक सुना। शिकायतों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाया जाए। जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान एवं पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाना है।

Related posts

छठ महापर्व और मातृशक्ति पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेत्रियों ने कोतवाली थाने में दी शिकायत, FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा संविधान दिवस का आयोजन किया गया

उपमुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न