बिहार

घायल युवक को अस्पताल में मृत घोषित किया, दाह संस्कार के पहले हुआ जीवित

फुलवारीशरीफ, अजित। फुलवारी शरीफ के परसा बाजार इलाके में रहने वाले एक युबक के साथ अजीबोगरीब घटना हुआ। होली के दिन पटना के फुलवारी शरीफ परसा बाजार थाना के पटना डोभी गया हाइवे इलाके में एक तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना ने दो युवकों, विशाल और दीपक, की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी. इस हादसे में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल विशाल को बायपास के फोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया और परिजनों को शव सौंप दिया गया.शोकाकुल परिवार अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा ही था कि अचानक एंबुलेंस में रखा “शव” हरकत करने लगा.

विशाल के हाथ-पांव हिलने लगे, जिसे देखकर पहले तो परिजन घबरा गए, लेकिन फिर होश संभालते ही तुरंत उसे पाटलिपुत्र गोलंबर के पास के अस्पताल रूबन मेमोरियल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया और एक तरफ एक अस्पताल के डॉक्टर के द्वारा लापरवाही बरते जाने का मामला भी सामने आ रहा है.ऐसी घटनाएँ बिरली ही होती हैं, लेकिन जब होती हैं तो लंबे समय तक याद रखी जाती हैं.

Advertisements
Ad 1

अब विशाल अस्पताल में इलाजरत है, लेकिन इस चमत्कारिक घटना ने पूरे गांव में हलचल मचा दी है. परसा बाजार थाना क्षेत्र के धनुचक गांव के लोग इसे कुदरत का करिश्मा कह रहे हैं तो कुछ अस्पताल की लापरवाही का नतीजा. फिलहाल, पुलिस और प्रशासन को जानकारी दे दी गई है।

विशाल कुमार फुलवारी शरीफ प्रखंड के नयन चक निवासी राजेश चौहान का बेटा है. विशाल बचपन से धानुचक गांव परसा बाजार में अपने मामा दशरथ के यहां रहता है. विशाल के मामा दशरथ ने बताया कि 15 तारीख को उसका भागना और उसका दोस्त का बाइक दुर्घटना हुआ था.उसका दोस्त दीपक की मौत हो गई थी जबकि उनका भागना घायल था वे लोग अपने विशाल को फोर्ड अस्पताल में पास में इलाज कर रहे थे जहां एक दिन बाद उसे डॉक्टर ने कहा कि इसकी मौत हो गई अब ले जाइए. दाह संस्कार की तैयारी में लगे थे तभी विशाल का हाथ पाँव हिलने लगा और वह अपना मुंह भी पूरा खोलने लगा इसके बाद हम लोग घबरा गए. उसके बाद उसे उठाकर रुबन मेंमोरियल अस्पताल लेकर पहुचे जहां इलाज चल रहा है उनका भांजा अभी भी जिंदा है। परसा बाजार थाना अध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है जांच कराई जा रही है।

Related posts

जमीन विवाद में व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गुटों की हिंसक झड़प में होटल संचालक समेत दो घायल!

नालंदा में एक साथ 6 ठिकानों पर नेशनल जांच एजेंसी की चल रही छापेमारी

भाजपा पटना महानगर के चारों विधानसभा में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का सफल समापन

error: