बिहार

डूबे बालक की तलाश में स्वयं तालाब में कूद गए विधायिका के पति, दो घंटे की मशक्कत के बाद किया गया शव बरामद

नवादा(अवध भारती): वारिसलीगंज नगर परिषद के माफी गढ़ स्थित तालाब में रविवार को एक स्कूली छात्र 14 वर्षीय अमन कुमार नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। दो घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद उसे निकाला गया। तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक किशोर बीके साहू इंटर स्कूल वारिसलीगंज में 10वीं कक्षा का छात्र था। पिता जयराम कुमार सिंह एलआइसी के एजेंट हैं और मां जुली देवी वार्ड सदस्य हैं। यह परिवार मूलत: नवादा सदर प्रखंड के समाय पंचायत की राजा बिगहा गांव के निवासी हैं। विधायक अरुणा देवी के पति सरदार अखिलेश सिंह के नेतृत्व में स्थानीय युवा तैराकों ने बालक के शव को तालाब से निकाला। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दी है।

बताया गया कि बालक अमन दो बाइक पर सवार होकर अपने पांच साथियों के साथ तालाब में स्नान करने गया था। अमन डूबने लगा तब सभी साथी भाग गए। हालांकि उनमें से एक पड़ोसी ऋतुरंजय सिंह के पुत्र रविश कुमार ने शोर मचाकर लोगों को अपने साथी के तालाब में डूब जाने की जानकारी दी। सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए। विधायक पति भी दर्जनभर युवा तैराक को लिए पहुंचे। खुद भी तालाब में गोता लगाने लगे। दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को निकालने में वे सफल रहे।विधायक प्रतिनिधि राम सकल सिंह, माफी ग्रामीण अमन कुमार, अंशु कुमार, विवेक कुमार, विजय, शानू, धीरेन्द्र कुमार आदि ने किशोर को तालाब से ढूंढ निकाला।घटना की जानकारी के बाद समाय पंचायत के मुखिया भीनू राम के प्रतिनिधि भूषण सिंह भी हुंचे। सीओ प्रेम कुमार, बीडीओ सत्यनारायण पंडित, जिला पार्षद अंजनी कुमार, पूर्व मुखिया राम रतन सिंह समेत कई लोग जमे रहे। एक दशक पूर्व अमन के माता-पिता चांदनी चौक बाइपास मुहल्ले में जमीन खरीदकर अपना मकान बना रह रहे थे। मृतक का बड़ा भाई अनूप इंटर का छात्र बताया गया

Related posts

जहानाबाद पुलिस केंद्र में पुलिस सभा का आयोजन, एसपी ने सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं

एम्स पटना में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ‘दिल की सेहत’ पर जागरूकता कार्यक्रम

न कैनवास, न कागज…ढ़ाई किलो के नारियल पर मधुरेंद्र ने उकेरी पीएम की जन्मदिन की खास कलाकृति, कला से दिया ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ का संदेश

error: