बिहार

पथराहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ने बाढ़ प्रभावित वार्ड का लिया जाएगा

20241001 150350

अररिया, रंजीत ठाकुर नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे पथराहा पंचायत के तीन वार्डों 16,17,18,में सोमवार के सुबह घुसा बाढ़ का पानी। बाढ़ का पानी घुसते ही वार्ड वासियों में अफरातफरी माहौल बन गया। पानी आने की सूचना पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि व समाजसेवी सज्जाद शवा ने उक्त सभी वार्ड पहुंचकर जायजा लिया। वहीं समाचार लिखे जाने तक स्थानीय लोगों के द्वारा पानी में बढ़ोतरी होने की बात कही जा रही है।

पंचायत के मुखिया रुखसाना प्रवीण ने कहा कि मेरे पंचायत के बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाया जाएगा। नजर बनाए हुए हैं पानी अधिक बढ़ने के बाद सभी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा। हम और हमारे सहयोगी सभी गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं सूचना पर पथराहा पंचायत के हल्का कर्मचारी मोहम्मद इम्तियाज ने बाढ़ प्रभावित वार्डों का जायजा लेकर संबंधित पदाधिकारी को सूचित किया है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!