बिहार

राम गीत “रावण पर भारी है राम 2” का हुआ भव्य लोकार्पण

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) ऐतिहासिक जल्ला हनुमान मंदिर में गायक व लेखक मोनित राज द्वारा रचित और स्वरबद्ध भक्ति गीत “रावण पर भारी है राम, बोलो जय सिया राम 2” का ऑडियो-वीडियो मोनित राज के यूट्यूब चैनल पर भव्य रूप से रिलीज़ किया गया।

गीतकार एवं गायक मोनित राज ने इस गीत में प्रभु श्रीराम की महिमा को मधुर सुरों में पिरोते हुए प्रस्तुत किया है। गीत का विमोचन मंदिर के पुजारी जी के कर-कमलों से हुआ। उन्होंने इस अवसर पर कहा, “हमारे जल्ला वाले हनुमान जी महाराज की विशेष कृपा भक्तों पर सदैव बनी रहती है। यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं के मन में प्रभु श्रीराम के प्रति गहन आस्था स्वतः जागृत हो जाती है। मोनित राज इसी श्रद्धा और भक्ति का सजीव उदाहरण हैं। इस मौके पर पूर्व पार्षद शिव मेहता, चन्द्र प्रकाश तारा, बाला जी, मिथिलेश कुमार, अरुण कुमार, घनश्याम जी, संजीव कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने तख्त श्री पटना साहिब में माथा टेका

धूमधाम से मना डांडिया समारोह, बच्चों ने दिया बुराइयों के अंत का संदेश

दुर्गा पूजा को लेकर जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक ने किया पूजा पंडालों और विसर्जन मार्गों का निरीक्षण

error: