औरंगाबाद(न्यूज़ क्राइम 24): राज्य में लूट और हत्या के साथ-साथ महिलाओं के साथ यौन शोषण और बलात्कार का सिलसिला लगातार जारी है, आये दिन नए मामले सामने आते रहते है. ताजा मामला औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है, जहां एक लड़की से पांच युवकों ने गैंगरेप कर पीड़िता को जान से मारने की भी कोशिश की. लेकिन पुलिस के आते ही दो दरिंदे मौके से फरार हो गए. जबकि तीन युवकों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है.
सूत्रों की माने तो एक लड़की अपने पड़ोसी के घर जा रही थी, तभी अचानक पांच लड़के आये और मुंह पर स्प्रे डालकर उसे बेहोश कर सुनसान जगह लेकर चले गए, वहां एक रूम में ले जाकर पांचों ने मिलकर एक-एक कर उसके साथ बलात्कार किया. इस घटना के बाद एक लड़की को जान से मारने के लिए गाड़ी में लेकर जा रहे थे, तभी मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने लड़की को बेसुध अवस्था में देखा और गाड़ी का पीछा कर गाड़ी को रुकवाया. जब लड़की से पूछताछ की गई तो पूरा मामले का खुलासा हुआ. घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और दी आरोपी की तलाश में जुट गई है. महिला थाना प्रभारी ने पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच कराने के लिए सदर अस्पताल लेकर गई हैं।
