बिहार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने संस्कार भारती के अखिल भारतीय महामंत्री अमीरचंद के निधन का दुखद पर शोक व्यक्त किया

पटना: केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने संस्कार भारती के अखिल भारतीय महामंत्री अमीरचंद के आकस्मिक निधन पर शोक जताते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है.

प्रेस को जारी विज्ञप्ति में श्री चौबे ने कहा कि “संस्कार भारती के अखिल भारतीय महामंत्री श्री अमीरचंद जी के आकस्मिक निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका जीवन भारतीय कला और संस्कृति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें”।
 

Related posts

छठ महापर्व और मातृशक्ति पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेत्रियों ने कोतवाली थाने में दी शिकायत, FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा संविधान दिवस का आयोजन किया गया

उपमुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न