बिहार

कंगन घाट पर बच्ची के डूबने से हुआ मौत!

20220728 165159

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): चौक थाना क्षेत्र के कंगन घाट पर स्नान करने के दौरान एक 12 वर्षीय बच्ची के डूबने से मौत हो गई । बही बच्ची के डूबने की सुचना मिलते ही गंगा तट पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर और NDRF टीम की मदद से शव की तलाश करने में जुट गई है ! वही गंगा के जल स्तर बढ़े रहने के कारण काफी मसकत के बाद गोताखोर की मदद से बच्ची के शव को गंगा की लहरों से बाहर निकाला गया। बच्ची के मौत के बाद परिवार में कोहराम मंच गया और सभी का रो – रो कर बुरा हाल है। बही पुलिस ने मृतक बच्ची की पहचान कैमाशोकोह इलाके के रहने वाली 12 वर्षीय सुहानी के रूप में किया है। बताया जाता की है सुहानी अपने दो छोटे भाइयों के साथ कंगन घाट पर गंगा स्नान करने आई थी। जहां गंगा स्नान करने के दौरान पैर पिसलने ने तीनों गहरे पानी मे चले गए और डूबने लगे।जिसे देख कर गंगा तट पर मौजूद लोगो ने दो भाई को किसी तरह बचा लिया लेकिन सुहानी डूब गई और उसकी मौत हो गई।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!