बिहार

शिक्षित युवाओं से ही देश का भविष्य संभव – विकास वैभव

दानापुर(आनंद मोहन): शिक्षित गांव से ही देश का भविष्य संभव हो सकता है।जिस समाज व देश के युवा ज्यादा शिक्षित व ज्ञानी होंगे उस समाज व देश की उन्नति उतनी ही ज्यादा होगी। यह बातें आईपीएस विकास वैभव ने आरके पुरम स्थित कौटिल्य लाइब्रेरी के उद्घाटन समारोह मे कहां।

उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई विद्यार्थी अपने लक्ष्य को लेकर अपनी शिक्षा का अध्ययन करता है वह अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है इसमें कोई संदेह नहीं है। वही कॉटिल्या लाइब्रेरी के उद्घाटन फीता काटकर आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने की।

विकास वैभव ने छात्रों को उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बेहतर शिक्षा एवं व लगन से ही अपनी लक्ष्य पूरी कर सकता है। संस्थापक अनुराग रजत, मंटू कुमार ने कहा कि यह लाइब्रेरी पूर्णता डिजिटल एवं छात्रों को सही जानकारी एवं मनचाहा किताब उपलब्ध करवाता है।

मेधवी एवं निर्धन छात्रों के लिए पूर्णता निशुल्क है। छात्राओं की अध्ययन को ध्यान में रखते हुए विशेष सुविधा भी उपलब्ध करवाती है। लाइब्रेरी में छात्र-छात्राओं को भी सुविधा दिया गया है। मौके पर लोजपा जिला अध्यक्ष चंदन कुमार, समाजसेवी नीरज कुमार , उपेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

संजय कुमार चौधरी ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव का पदभार संभाला

एम्स पटना में एमबीबीएस के नये विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ, देहदान करने वालों को दी पुष्पांजलि

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर