बिहार

ट्रांसफार्मर फटने से जख्मी युवती के इलाज का खर्च के लिए दर-दर भटक रहा पिता

फुलवारी शरीफ, अजित. पांच माह पहले पटना सुरक्षा बांध पुनपुन रेलवे क्रॉसिंग के बगल में एक ट्रांसफार्मर फटने से मां बेटी और पोती बुरी तरह जख्मी हो गई थी.पटना के कंकड़बाग के नमन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मां बेटी की मौत हो गई थी और पोती का इलाज चल रहा था. पोती के इलाज का खर्च और मुआवजा के लिए आज भी पीड़ित का परिवार दर-दर भटक रहा है. संबंध में मसूरी के कार्यपालक विद्युत अभियंता के पास पीड़ित परिवार ने आवेदन दे रखा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है. पीड़ित परिवार का कहना है कि इलाज में युवती के चेहरे को सही करने के लिए और शरीर के कई हिस्सों को जहां जला हुआ है उसे ठीक करने के लिए सर्जरी करने की जरूरत है. अब युवती के शरीर पर जला हिस्से को ठीक करने के लिए सर्जरी के मे मोटी रकम खर्च होना है जो वह पीड़ित परिवार वहन करने में के लायक नहीं है.

इस संबंध में फुलवारी शरीफ प्रखंड के बकपुर (बघपुर) पुनपुन सुरक्षा बांध निवासी राजेश प्रसाद का कहना है कि 2 दिसंबर 2024 को उनकी मां यशोदा देवी बड़ी बहन सरिता देवी और उनकी बेटी अंजली कुमारी बाजार से लौट रहे थे जहां बस स्टैंड और रेलवे गुमटी के पास पश्चिम एक ट्रांसफार्मर अचानक फट गया था उसे ट्रांसफार्मर फटने से तीनों आग में बुरी तरह जल गई थी तीनों कैलाश पटना के कंकड़बाग में नमन हॉस्पिटल में हुआ जहां उनकी मां यशोदा देवी और बहन सरिता देवी की रात के दौरान मौत हो गई थी जब उनकी बेटी अंजलि का इलाज के बाद अब घर पर आ गई है लेकिन शरीर के क्या हिस्से बुरी तरह जले हुए हैं जिन्हें सर्जरी करने की जरूरत है इसके लिए बिजली विभाग और जिला प्रशासन ने इलाज का पूरा खर्च देने का घोषणा किया था. इलाज का खर्च का एक भी रुपया अब तक नहीं मिला है इसके लिए उन्होंने बिजली विभाग के मसौढ़ी अनुमंडल कार्यालय में कार्यपालक अभियंता के यहाँ आवेदन दिया है. राजेश ने बताया कई बार वहां जाकर थक गए लेकिन कोई इलाज का खर्च देने के लिए तैयार नहीं है.

Related posts

राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की : एजाज अहमद

उपेन्द्र कुशवाहा की उपस्थिति में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की

एम्स पटना की डॉ. श्वेतालिना प्रधान को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, भारत की ओर से चुनी गईं एकमात्र विद्वान

error: