बिहार

उत्पाद विभाग ने चार बोरी शराब एवं बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया

अररिया, रंजीत ठाकुर : भारत नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा में रविवार के शाम उत्पाद विभाग के टीम ने बाइक पर लदे चार बोरी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर फुलकाहा कब्रगाह के समीप आम बगीचा के पास की गई है।

गिरफ्तार तस्कर फुलकाहा थाना क्षेत्र के तोप नवाबगंज निवासी शिवनारायण पासवान के 30 बर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार पासवान बताया गया है। उत्पाद विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शराब नेपाल के रास्ते भारतीय क्षेत्र फुलकाहा से अन्यत्र जगहों पर तस्करी कर ले जाया जा रहा था जो सूचना पर पकड़कर कागजी कार्रवाई कर आज सोमवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है।

Related posts

मानिकपुर में 52 किलो गांजा बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार

युवक का अपहरण, दो आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल डंडे बरामद!

मानिकपुर में नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, नवाबगंज का वारंटी भी गया जेल

error: