बिहार

संपतचक में जनता दरबार का दिखने लगा असर, क्षेत्र की समस्याओं का हो रहा मौके पर निपटारा

फुलवारी शरीफ, अजीत। रविवार को नगर परिषद संपतचक के वार्ड संख्या 31 के सिरपतपुर में शिव मंदिर के प्रांगण में जनता दरबार का आयोजन किया गया . जिसमें वहां के स्थानीय लोगों ने जल जमाव नाली- गली एवं तार एवं पोल की समस्याओं से मुख्य पार्षद अमित कुमार को अवगत कराया .

जनता दरबार करने के बाद स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शिव शंकर यादव सहित स्थानीय लोगों के साथ संपतचक नगर परिषद के मुख्य पार्षद अमित कुमार एवं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि ऋषभ राय (बंटू)ने सिरपतपुर गांव का भी मुआइना किया. एक लोहे का पोल जर्जर स्थिति में देखा जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. मुख्य पार्षद अमित कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के अभियंता से बात करके उस पोल के तार को मौके पर ही ठीक करवा दिया और बहुत जल्द नए विद्युत पोल लगवानेे का आश्वासन दिया गया. उन्होंने इस वार्ड की सभी समस्याओं के जल्द से जल्द निपटाड़े का भरोसा दिलाया है.

Advertisements
Ad 1

मुख्य पार्षद अमित कुमार ने कहा कि हमारी यही कोशिश है जनता दरबार में जितने भी समस्याएं आए उससे निजात हम अपनी संपतचक नगर परिषद क्षेत्र के जनता को दिला सके.

Related posts

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मति कार्य का किया स्थल निरीक्षण

एसपी ने जिला नियंत्रण कक्ष व ERSS-112 कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

पटना साहिब स्टेशन के सामने 139 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

error: