बिहार

कार चालक को चौकीदार ने मारपीट कर घायल किया

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज थाना क्षेत्र के पिठौरा पंचायत वार्ड संख्या छह निवासी 18 वर्षीय करण अपनी बीमार मां को इलाज के लिए स्विफ्ट कार से शनिवार को पूर्णिया जा रहे थे। गोखलापुर के समीप उसकी कार से एक बाइक सवार को ठोकर लग गई। उनलोगों ने स्थानीय होने की बात कहकर पूर्णिया के लिए निकल गए लेकिन कुछ दूर आगे जाने के बाद चौकीदार नागो पासवान और उसके तीन सहयोगियों ने पीछा करके कार चालक करण तथा कार में बैठे लोगों के साथ मारपीट किया। जिसकी जानकारी पीड़ित ने अपने परिजनों को दी जिसके बाद ग्रामीणों ने नरपतगंज भरगामा मार्ग को बास बल्ला लगाकर घंटों जाम कर चौकीदार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया । वहीं प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप था कि बेवजह स्थानीय चौकीदार एवं उसके सहयोगियों के द्वारा स्थानीय युवक करण एवं उसके स्वजनों के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। जबकि आक्रोशित ग्रामीणों ने दो घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया जिस कारण आवाजाही पूरी तरह से बाधित रही। घटना की सूचना मिलते ही नरपतगंज थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लोगों का कहना था कि जब तक चौकीदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक सड़क जाम नहीं हटेगा।

Advertisements
Ad 1

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय जिप सदस्य प्रतिनिधि हेमेंद्र नारायण सिंह, पूर्व मुखिया संतोष उर्फ बौआ सिंह, मो० वसी समेत स्थानीय लोगों के सहयोग से उग्र लोगों को समझा बुझाकर पीड़ित व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया । वहीं मौके पर पहुंचे नरपतगंज थाना अध्यक्ष संजय कुमार द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन आक्रोशित ग्रामीणों को दिया गया जिसके बाद सड़क से जाम को हटाया गया।

Related posts

लहसुना थाना पुलिस ने NBW वारंटी को किया गिरफ्तार!

जहानाबाद में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 69 लोगों को लौटाए गए खोए मोबाइल

कांग्रेस का अब कोई वजूद नहीं, न नीति न नियत और न ही नेतृत्व बचा : श्याम रजक

error: