बिहार

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सड़क पर उतरकर संभाली कमान, उल्लंघन करने वालों को पहनाया हेलमेट

20260125 184036



शेखपुरा,  सोनू कुमार : श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी एवं श्री बलिराम कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक शेखपुरा के नेतृत्व में आज जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर एक व्यापक जन-जागरूकता और जांच अभियान चलाया गया। उन्होंने दल्लू चौक एवं रामाधीन महाविद्यालय चौक पर वाहनों जांच अभियान चलाया। इस दौरान जिलाधिकारी ने न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती दिखाई, बल्कि सुरक्षा के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए लोगों को जागरूक भी किया।अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई और मौके पर ही जुर्माना वसूला गया।। जिला पदाधिकारी ने उन चालकों को विशेष रूप से रोका जो बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चला रहे थे।

img 20260125 wa00192402466393948102028

जिलाधिकारी ने अपनी ओर से उन्हें हेलमेट उपलब्ध कराए और भविष्य में अनिवार्य रूप से इसे पहनने का वचन लिया। मौके पर चालकों को उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियम प्रशासन के लिए नहीं, बल्कि स्वयं की सुरक्षा के लिए हैं। ट्रैफिक नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन करना केवल कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आपके जीवन की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और अपने परिवार की खुशियों का ख्याल रखें।इस अभियान का मकसद जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और आम जनमानस में यातायात के प्रति जिम्मेदारी का भाव पैदा करना है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!