बिहार

जिला प्रशासन ने ‘समृद्धि यात्रा’ की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

शेखपुरा, उमेश कुमार : माननीय मुख्यमंत्री की संभावित ‘समृद्धि यात्रा’ की सफलता सुनिश्चित करने के लिए शेखपुरा जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। आज समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी, शेखपुरा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में यात्रा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों को गति देना है। मुख्यमंत्री जी द्वारा जिले में विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण, उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।

इसके लिए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत आने वाली परियोजनाओं को अंतिम रूप दें। जिला पदाधिकारी ने तैयारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए।कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी के लिए स्टॉल लगाए जाने, आम जनता की समस्याओं के समाधान हेतु शिकायतों के संकलन के लिए विशेष व्यवस्था किए जाने का उल्लेख किया।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों का सौंदर्यीकरण, पंचायत सरकार भवन का निर्माण, वृक्षारोपण और स्प्रिंकलर सिंचाई योजना के प्रदर्शन की जिम्मेदारी वरीय अधिकारियों को सौंपी है। हेलीपैड निर्माण, बैरिकेडिंग और सभा कक्ष की व्यवस्था के लिए अपर समाहर्ता एवं उप विकास आयुक्त को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी नामित अधिकारी और अभियंता यह सुनिश्चित करें कि ‘समृद्धि यात्रा’ से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों। इस अवसर पर सभी जिला स्तरीय पदाधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Related posts

शेखपुरा डीएम ने की योजनाओं की समीक्षा, मनरेगा-स्वच्छता पर सख्ती

बरबीघा नगर परिषद की बोर्ड बैठक सम्पन्न, साफ-सफाई व लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्णय

तख्त पटना साहिब रेलवे काउंटर पर श्रृद्धालुओं से दुर्व्यवहार करने वालों पर होगी कार्यवाई: लखविन्दर सिंह

error: