बिहार

समाजवादी नेता लोक बंधु राजनारायण की पुण्यतिथि राजद कार्यालय में मनाई गई

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राजद कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी नेता लोकबंधु राजनारायण जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की, और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण जी सादगी पुर्ण जीवन जीने वाले, कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पित और सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर थे। उनका जीवन संघर्षों के साथ विरोध और लोक कल्याण के लिए समर्पित रहा । और उन्होंने लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए अनवरत संघर्ष और आंदोलन किया। और लोकतंत्र को जीवंत रखने के प्रति उनकी सोच के कारण लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती मिली।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ तनवीर हसन, प्रदेश महासचिव श्री मदन शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो नवल किशोर यादव, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव डॉ कुमार राहुल सिंह, श्रीमती मुकुंद सिंह, श्री प्रमोद कुमार राम, श्री बल्ली यादव,भाई अरुण कुमार, संजय यादव, श्री निर्भय अंबेडकर, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमर राय, श्रीमती अनीता भारती, श्री उत्पल बल्लभ, राजेश पाल,उपेंद्र चंद्रवंशी, शैलेश यादव, चंदेश्वर प्रसाद सिंह निरंजन कुमार चंद्रवंशी, गणेश कुमार यादव, श्री रोहन लाल, प्रो अभय कुमार, प्रो चित्रगुप्त यादव सहित अन्य गणमान्य नेताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

बकरीद को लेकर पटना पुलिस अलर्ट: पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

बिहार में सड़क परियोजनाओं को मिली बड़ी मंजूरी, पांच जिलों में 3743 करोड़ से अधिक की योजनाएं स्वीकृत

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, 12,509 पुरुष-7,312 महिलाएं शामिल

error: