बिहार

आठ दिनों से लापता 36 वर्षीय व्यक्ति का शव रेलवे लाइन किनारे गड्ढे में मिला

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): मालसलामी थाना क्षेत्र के छोटी नगला के संग्रामचक इलाके से पिछले आठ दिनों से लापता 36 वर्षीय व्यक्ति का शव रेलवे लाइन किनारे गड्ढे से मिलने पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वही शव मिलने की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छान बीन की। साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया है।

Advertisements
Ad 1

पुलिस ने मृतक की पहचान शिवजी साव के रूप में किया है। इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मंचा हुआ है और सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। पीड़ित परिजनों ने हत्या की आसंका जाहिर की है। वही पुलिस इसे ट्रेन से गिर कर मौत होने की बात बता रही है । पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम के बाद खुलासा हो पायेगा की हत्या है या ट्रेन से गिरने पर मौत हुई है।

Related posts

लाइन डे पर पुलिस अधीक्षक ने सुनी जवानों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

छह महीने से थाना में धूल खा रही बरामद बाइक, पीड़ित ने उठाए पुलिस कार्यशैली पर सवाल

बिना गेट रेलवे क्रॉसिंग पर दर्दनाक हादसा, शिक्षक की ट्रेन से कटकर मौत!

error: