बिहार

9 जुलाई को पटना आ रहे गंगा समग्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह

पटना(न्यूज क्राइम 24): गंगा समग्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह “लल्लू बाबू” 9 जुलाई को पटना आ रहे है। इस दौरान वे प्रेस वार्ता भी करेंगे। प्रेस वार्ता दोपहर 1:30 बजे एमएलसी आवास संख्या 47, पटना पर होगा। गंगा समग्र दक्षिण बिहार के संयोजक शंभू नाथ पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अमरेंद्र कुमार सिंह “लल्लू बाबू” पहली बार पटना आ रहे हैं।

इस दौरान वे संगठन के कामकाज की समीक्षा कर आगे के कार्यक्रमों की योजना बनाएंगे। अपने प्रवास के दौरान वह गंगा समग्र के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

Related posts

रिश्वतखोरी के वायरल वीडियो पर वैशाली SSP का बड़ा एक्शन, महिला दरोगा नेहा सिन्हा निलंबित

छठ महापर्व और मातृशक्ति पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेत्रियों ने कोतवाली थाने में दी शिकायत, FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा संविधान दिवस का आयोजन किया गया