ताजा खबरेंबिहार

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

पटना, अजित। पटना के बेऊर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोबाइल चोरी और झपटमारी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी किए गए मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि मोबाइल चोरी और झपटमारी की घटनाओं में शामिल कुछ लोग बेऊर गांव के पास मौजूद हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऋषि कुमार, पिता अरविंद कुमार उर्फ मनोज राम तथा विकास कुमार, पिता सुरेश चौहान, दोनों निवासी बेऊर गांव, थाना बेऊर, पटना के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान इनके पास से चोरी और झपटमारी किए गए मोबाइल फोन बरामद किए गए।

Advertisements
Ad 1

पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर बरामद मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है. इस संबंध में बेऊर थाना में कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और झपटमारी की अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.

Related posts

माइक्रोफाइनेंस कर्मी से छिनतई व गोलीकांड का 12 घंटे में खुलासा

भरगामा बाजार से कालाबाजारी का 90 बोरा चावल जब्त

रानीगंज पुलिस ने 340 लीटर विदेशी शराब किया बरामद

error: