बिहार

पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

पटना(न्यूज क्राइम 24): पटना नगर निगम के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत”मेरा शहर मेरी जवाबदेही “जागरूकता अभियान के तहत गीत- संगीत,कार्टून,पेंटिंग आदि कार्यक्रम किए जा रहा है। इसी क्रम में आज गायघाट गौरीशंकर पार्क में कार्टून कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका उदघाटन वार्ड तिरपण की वार्ड पार्षद किरण मेहता के द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर स्वयंसेवी संस्था “प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन “के चौवन स्वयंसेविकाओं के साथ दैनिक हिंदुस्तान के कार्टूनिस्ट पवन कुमार की उपस्थिति में स्वच्छता अभियान को लेकर स्लोगन एवं कार्टून प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I

जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को सहभागिता सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर पटना नगर निगम से मीनाक्षी, एक्सपर्ट काउंसलर रश्मि किरण एवं प्रथम संस्था के कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पाण्डेय, रोहित कुमार,सुनीता कुमारी,चांदनी कुमारी,गौरव कुमार,आकाश कुमार,सोनी कुमारी एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Related posts

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद

एसडीएम प्रिया रानी एवं डीडीसी आकांक्षा आनंद की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर हुआ मेले का शुभारंभ

उत्पाद विभाग और पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 1,353 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद!