बिहार

बिना गेट रेलवे क्रॉसिंग पर दर्दनाक हादसा, शिक्षक की ट्रेन से कटकर मौत!

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना-गया रेलखंड पर कुरथौल के पास मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जहां बिना गेट वाले रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भयावह था कि युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया, वहीं उसकी मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पटना के जक्कनपुर निवासी संतु के रूप में की गई है, जो कुरथौल हाई स्कूल में शिक्षक के पद पर तैनात थे. बताया जाता है कि वह किसी कार्य से बाहर गए थे और वापस स्कूल लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संतु अपनी हीरो होंडा पैशन (BR-01-2124) से राजपूताना की ओर जा रहे थे. कुरथौल के पास बिना गेट वाले रेलवे क्रॉसिंग को पार करते समय अचानक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गए।

Advertisements
Ad 1

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए. हादसा इतना भयावह था कि वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं. पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय निवासी रोशन कुमार ने बताया कि इस स्थान पर रेलवे गुमटी नहीं होने के कारण लोग जान जोखिम में डालकर पटरी पार करते हैं. ग्रामीणों द्वारा कई बार यहां गुमटी निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. उनका कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था की गई होती तो इस तरह की घटना टाली जा सकती थी। हादसे के बाद गांव वालों में भारी आक्रोश है. लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द यहां रेलवे गुमटी या ओवरब्रिज निर्माण की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related posts

शेखपुरा में 18 अप्रैल को लगेगा पीएम सूर्य घर योजना’ सोलर मेला, ऑन द स्पॉट होगा रजिस्ट्रेशन

शेखपुरा में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 17 अप्रैल से खुलेगा स्व-गणना पोर्टल

राष्ट्रपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं

error: