ताजा खबरेंबिहार

न्यूज़ क्राइम 24 की खबर का असर: पटनासिटी में खुला सरिया हटाया गया

kmc 20260221 093118

पटनासिटी, रॉबीन राज। चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत जीतू लाल लेन स्थित गली में खुले और जानलेवा सरिए की खबर प्रसारित होने के बाद और वीडियो को लोगों ने काफी शेयर भी किया जिसके बाद आखिरकार संबंधित लोगों की नींद खुल गई। खबर चलने के कुछ ही समय बाद मकान के बाहर पोल से निकला खतरनाक लोहे का सरिया हटा दिया गया। गौरतलब है कि नाला निर्माण कार्य के बीच यह सरिया राहगीरों, खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ था। गली पहले से ही खुदी हुई और अव्यवस्थित थी, ऊपर से खुले सरिए के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों ने मीडिया की पहल की सराहना करते हुए कहा कि खबर दिखाए जाने के बाद हटाया गया, जिससे संभावित दुर्घटना टल गई। हालांकि मोहल्लावासियों का कहना है कि अभी भी नाला निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो। फिलहाल खुले सरिए को हटाए जाने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।

Related posts

आरजेएस का नेशनल वेज प्लेज मिशन ने न्यू डाइट सिस्टम का किया समर्थन, प्राकृतिक अहिंसा प्लेट का करेगा प्रोमोशन

एम्स पटना ने आंख से निकाला 180 ग्राम का विशाल ट्यूमर, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई उपलब्धि

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद