ताजा खबरेंबिहार

पटना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

पटनासिटी, रॉबीन राज। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पटना सिटी-02 डॉ० गौरव कुमार के निर्देश पर खाजेकलों थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से अवैध आग्नेयास्त्र, कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 08 फरवरी 2026 को खाजेकलों थाना अध्यक्ष सह पु०अ०नि० विद्यानन्द वर्मा को गुप्त सूचना मिली थी कि नौजर घाट के पास दो युवक अवैध हथियार के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पटना सिटी-02 के निर्देशन में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 08.02.26 को अपराह्न करीब 3:30 बजे नौजर घाट के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने मौके से एक लोडेड देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस तथा ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में ये बात सामने आई है की आपसी वर्चस्व को लेकर यह दोनों कोई बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे जो की पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित बड़ी आपराधिक घटना टल गई।

Related posts

11वें आयुर्वेद दिवस पर प्रदर्शनी और मिनी एक्स्पो का आयोजन

मां सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना बिहार की बेटियों के लिए गौरवपूर्ण सौगात : संजय सरावगी

पथ निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में भागलपुर कमिशनरी के अंतर्गत संचालित सड़क, पुल एवं ROB परियोजनाओं की समीक्षा

error: