बिहार

जेठूली हत्याकांड का ₹50,000 का इनामी अपराधी बेऊर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार!

पटना, अजित। पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. नदी थाना क्षेत्र के जेठूली गांव में हुए चर्चित हत्याकांड के फरार ₹50,000 के इनामी अपराधी पप्पू राय को बेऊर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

Advertisements
Ad 1

ग्रामीण एसपी कुन्दन कुमार ने बताया कि बेऊर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर जेठूली हत्याकांड के ₹50,000 के इनामी अपराधी पप्पू राय को दबोच लिया गया. उन्होंने कहा कि अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, 19.02.2023 को नदी थाना अंतर्गत जेठूली गांव में हत्या की घटना हुई थी, जिसमें पप्पू राय की संलिप्तता सामने आई थी. इस मामले में पूर्व में ही 21 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. साथ ही अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

Related posts

उद्योग विभाग के 4 महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रस्तावों को मिली कैबिनेट स्वीकृति

फिशर्स कार्ट मोबाइल फिश कियोस्क का शुभारंभ

स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को लेकर शेखपुरा डीएम सख्त, 3 महीने की रिपोर्ट तलब

error: