बिहार

बेटे के लिए लड़की देखने जा रहे कार सवार की कार में लगी आग बाल-बाल बचे

गया(अरुनजय प्रजापति): जिले मुफस्सिल थाना क्षेत्र से खिजरसराय के बिहटा गांव में लड़की देखने जा रहे कार सवार की कार में भयंकर आग लग गई। वाहन में आग लगते ही कार की बायीं ओर से उस पर सवार गेट खोल कर भाग खड़े हुए और किसी तरह से अपनी-अपनी जान बचाई।  

बताया जा रहा है कि कार पर छह लोग सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। मौके पर महकार थाने की पुलिस पहुंच चुकी है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखनपुर के रहने वाले राजेश पंडित ने बताया कि वह अपने बेटे के लिए लड़की देखने को कार से खिजरसराय के बिहटा गांव को जा रहे थे।

नदरा बिहटा मार्ग पर सड़क पर पुआल पसरा था। करीब 300 मीटर की दूरी में पुआल रखा था। लेकिन जैसे ही पुआल के ऊपर से कार गुजरी पुआल पिछला और अगला पहिया में बुरी तरह से फंस गया और चक्का जाम कर दिया।

इससे कार रगड़ खाने लगी औैर कुछ ही क्षण में कार में आग लग गई। आग ने कार को दाएं साइड से पूरी तरह से अपनी चपेट में लिया और आग की तेज लपटें उठने लगीं। कार में अचानक आग लगने से हम सभी लोग बुरी तरह से डर गए। समझ में नहीं आ रहा था अब क्रूा करें।

लेकिन कार की दूसरी साइड से दरवाजा खोल कर किसी हम लोग भागे और अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि कार में ड्राइवर समेत हम छह लोग सवार थे। सभी छह अपने परिवार के सदस्य हैं। फिलहाल कार मेंं लगी आग को बुझाई जा रही है। कार बुरी तरह से जल चुकी है।

Related posts

भाजपा और प्रशांत किशोर में क्या संबंध रहे है इस बात को नीतीश कुमार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया की दोनों में अन्योनश्रय संबंध है : एजाज अहमद

शेखपुरा में प्रभात फेरी से लेकर सम्मान तक, उल्लास के साथ मना 32वाँ स्थापना दिवस

पटना में 32.71 लाख की प्रतिबंधित नशीली दवाएं जब्त, एक गिरफ्तार!

error: