बिहार

24 घंटे बाद भी डूबे हुए लोगों का शव नहीं मिला, तलाश अभियान जारी

मनेर(आनंद मोहन): बिहार में कड़ाके की ठंड के बीच सुबह से ही 7 लोगों की लापता दानापुर अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, मनेर थाना की पुलिस, एनडीआरफ एवं एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने गंगा नदी के बीच धार में तलाशी अभियान जारी है।

मनेर थाना अंतर्गत किता चौहतर पूर्वी पंचायत के महावीर टोला घाट के निकट शुक्रवार को हुए नाव हादसे में लापता लोगों के खोज व बचाव को लेकर शनिवार को सुबह से ही जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

दानापुर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि घटना के तुरंत बाद से लापता लोगों की तलाश की जा रही है इसको लेकर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम गंगा नदी में सुबह से ही कुहासे के बीच लापता लोगों की तलाश में जुट गई है।

नाव दुर्घटना को लेकर अभी तक कुल 7 लोग लापता है। नाव पर कुल 14 लोग सवार थे जिसमें 7 लोग तैर कर बाहर निकल आए थे। सभी लापता लोग मनेर थाना के ब्रह्मचारी के रहने वाले हैं।

लापता लोगों की सर्च ऑपरेशन जारी है। खबर लिखे जाने तक लापता हुए लोगो का एक भी शव बरामद नहीं हो पाई है।

Related posts

ज्वेलर्स व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर DGP बिहार एवं ADG लॉ एंड ऑर्डर के साथ संवाद कार्यक्रम

भिखना पहाड़ी में AISA का कैंडल लाइट विजिल, छात्रों ने सत्य निकेतन हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

पटना को जाम मुक्त बनाने के लिए विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटाए जा रहे अवैध कब्जे

error: