बिहार

चुनाव प्रचार कर घर लौट रहे उम्मीदवार पर हुआ हमला

अररिया, रंजीत ठाकुर भरगामा थाना क्षेत्र के पैकपार गांव निवासी सतीश कुमार सिंह ने सोमवार को भरगामा थाना में एक आवेदन दिया है। थाना में दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया है कि पैक्स चुनाव को लेकर पैकपार पंचायत से अध्यक्ष पद पर उन्होंने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। इसी सिलसिले में रविवार के संध्या को करीब सात बजे पैकपार ग्राम पंचायत अंतर्गत सोनापुर से मतदाता से मिलकर घर आने के दौरान गजेन्द्र प्रसाद सिंह के पोखर के समीप ज्योतिष मेहता और तीन अज्ञात व्यक्ति आकर धमकी भरे लहजे में कहा कि अगर तुम्हें सुरक्षित रहकर चुनाव प्रचार करना है तो मुझे पहले एक लाख रूपये आज मेरे घर पर पहुंचा दो तब तुम चुनाव लड़ पाओगे।

थाने में दिए गए लिखित आवेदन के अनुसार इसके बाद सतीश और ज्योतिष के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गया। पीड़ित सतीश सिंह का आरोप है कि उन्हें मारकर घायल करने के बाद उसके गले से सोने का चैन और 25 सौ रुपया भी छीन लिया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच-पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई किया जायेगा।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: