क्राइमझारखण्डताजा खबरें

पेड़ से लटका युवक का शव बरामद!

राँची: राजधानी राँची के धुर्वा इलाके के हॉस्पिटल परिसर में पेड़ से लटका युवक का शव बरामद हुआ है।सोमवार की सुबह धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित पारस हॉस्पिटल के पास बगीचे में पेड़ से लटका हुआ युवक का शव बरामद हुआ है।मृतक युवक की पहचान आकाश के रूप में हुई है. वह धुर्वा थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है. शव मिलने की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुटी है.

सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने पारस हॉस्पिटल परिसर में एक युवक का शव पेड़ से लटकते हुए देखा. जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. मौके पर पुलिस पहुंच शव को पेड़ से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और और मामले की छानबीन में जुट गई. प्रथम दृष्टया से आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

मिली जानकारी के अनुसार मृतक आकाश का रविवार की रात में घर से माँ किसी बात पर कहासुनी होने के बाद घर से निकल गया था और साथ में बहन का दुपट्टा लेकर चला गया था।सोमवार की सुबह पेड से लटकता हुआ युवक का शव बरामद हुआ।फ़िलहाल पुलिस आगे की जाँच में जुटी है।

Related posts

नशे में धुत कार चालक ने मचाया उत्पात : कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने जमकर पीटा

शराब तस्करी पर प्रशासन का बड़ा प्रहार

तीसरे अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा पत्रकारिता सम्मेलन–2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे पत्रकार शशि भूषण कुमार

error: