यूपी: यूपी कलवारी सुनील राव 18 फरवरी को घर में फंदे से लटकता शव रिश्तेदारी से वापस आने पर मां ने देखा. गांव के लोगो ने पुलिस को बिना सूचना दिये किया कर दिया था दफन।भाई ने लगाया दुष्कर्म कर हत्या का आरोप।कलवारी। कलवारी पुलिस ने मिट्टी में दफन किशोरी की लाश को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में क्रब से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। किशोरी के भाई ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके साथ दुष्कर्म करके हत्या किया गया। इसलिए उसके शव को पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।प्रभारी निरीक्षक सैदागर राय ने मंगलवार को मजिस्ट्रेट तहसीलदार पवन कुमार जायसवाल की मौजूदगी में लाश को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेजा.
कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी का शव उस समय उसके घर में फंदे से लटकता मिला जब घर पर कोई मौजूद नहीं था। 18 फरवारी को रिश्तेदारी में गयी मां घर पंहुची तो शव को लटकता देख बेहोश हो गयी। जब होश आया तो आस पास के लोगो से पता चला कि 17 फरवरी दोपहर से बाहर नहीं निकली है। गांव के लोगो ने बिना पुलिस को सूचना दिये उसको गांव के बगल दफन कर दिया था।
इसकी सूचना मुम्बई में किशोरी के भाई को दिया गया। मां ने बताया कि जहां वह फंदा लगाई थी नीचे खून गिरा था जबकि गले या कहीं भी कटा नहीं था। भाई ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके साथ दुष्कर्म करके हत्या किया गया। इसलिए उसके शव को पोस्टमार्टम कराया जाय.
इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक सौदागर राय ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट तहसीलदार पवन कुमार जायसवाल की मौजूदगी में शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। यदि आरोपो के अनुसार पीएम में आता है मुकदमा पंजीकृत आगे की कार्यवाही की जायेगी।
