क्राइमताजा खबरेंबिहार

आश्रम के महंत हरिनारायण दास की गोली मारकर हत्या!

सीतामढ़ी: राज्य में दिन-प्रतिदिन अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है. पुलिस को खुली चुनौती देते हुए अपराध करते जा रहे है. जिसको पुलिस कंट्रोल करने में असफल साबित हो रही है. इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी के रिंग बांध स्थित सिद्धाश्रम बड़ी कुटी की है, जहां जमीनी विवाद में आश्रम के महंत हरिनारायण दास की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वहीं इस घटना में वायत देवनंदन दास उर्फ दिलीप की पत्नी सुनीता देवी बुरी तरह जख्मी है.

Advertisements
Ad 1

बताया जा रहा है की मंदिर के गड्ढे वाले हिस्से में मिट्टी भराई का काम मंगलवार यानी कल से ही चल रहा था. स्थानीय लोग मंदिर के कुछ हिस्से को हड़पने की नीयत से रास्ते को भरने का विरोध कर रहे थे. इसी बात को लेकर पड़ोस के कुमार सत्यम, शिवम औ सहित आठ दस लोगों को ने इस घटना को अंजाम दिया. इस पूरी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related posts

आईजी विकास वैभव की मौजूदगी में मगध क्षेत्र के सभी थानों में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी आयोजित

डीएम कुन्दन कुमार के निर्देश पर पटना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹85,200 जुर्माना वसूला

पटना सिटी में हथियार लहराने का वीडियो पड़ा भारी : 2 गिरफ्तार, 2 विधिविरुद्ध बालक निरुद्ध

error: