बिहार

सड़क हादसे में भाजपा महिला मोर्चा की कुमारी बसुधा घायल!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) भाजपा कार्यालय से अपने घर लौट रही बिहार प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी कुमारी बसुधा सड़क हादसे में घायल हो गईं। हादसा पटना के मरीन ड्राइव पर हुआ। दुर्घटना में उनके बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उनके हाथ में फ्रैक्चर होने की जानकारी दी।

बताया जाता है कि कुमारी बसुधा शनिवार को पटना स्थित भाजपा कार्यालय में अपने कार्यों को पूरा करने के बाद घर लौट रही थीं। इसी दौरान मरीन ड्राइव पर उनका एक्सीडेंट हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आवश्यक जांच की।घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेताओं, महिला मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों ने कुमारी बसुधा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Related posts

ब्लैकमेलिंग और कथित अवैध वसूली के आरोप में पत्रकार जेल भेजे गए

स्टार्टअप बिहार- मार्केट एक्सेस 2026 के तहत मासिक कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को उद्यमिता के गुर सिखाए

छठी मइया की प्रतिमा भ्रमण के दौरान शुरू हुआ विवाद, दूसरे दिन हिंसक संघर्ष में बदला