बिहार

गंगा नदी में डूबे हुए दोनों मजदूर का शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

20240520 162424

मनेर, (न्यूज़ क्राइम 24) मनेर थाना अंतर्गत महावीर टोला गंगा नदी में डूबे हुए दोनों लापता मजदूर का शव सोमवार को बरामद किया गया। महावीर टोला गंगा नदी में 24 घंटे पूर्व नाव के डूबने से लापता हुए नाव मजदूर रणबीर कुमार, विजेन्द्र राय का शव दूसरे दिन एसडीआरएफ टीम एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से मनेर प्रखंड के गौरेया स्थान के गंगा नदी से दोनों शव को बरामद किया। घटना की सूचना मिलते ही मनेर थाना की सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार पोद्दार अपने पुरे दलबल के साथ मौके वारदात पर पहुंचकर कर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है।

img 20240520 wa00202819180237694544324

मनेर थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने बताया कि गंगा नदी में रणबीर कुमार, विजेन्द्र राय की डूबने से मौत हुई है, यूडी कांड दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। भाजपा नेता निखिल आनंद एवं मनेर पंचायत समिति सदस्य धर्म भाई यादव , कामख्या नारायण सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वाना दी एवं सरकार से उचित मुआवजे की मांग की। गौरतलब है कि रविवार को मनेर थाना के महावीर टोला गंगा नदी में मवेशी के चारा एवं सब्जी लाने गई नाव डूब गई थी। जिस पर नाव पर 12 लोग सवार थे। 10 लोग तैर कर निकल गए बाकी दो लोग लापता हो गए थे। आज दोनों का शव मिल गई है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!