बिहार

प्रखंड प्रमुख के तानाशाही रवैये से कुरथौल पंचायत का विकास बाधित, पंचायत अध्यक्ष विक्की उर्फ रंजीत ब्रेन हेमरेज के शिकार

फुलवारीशरीफ, अजित। कुरथौल पंचायत में बीते करीब पांच वर्षों से अपेक्षित विकास कार्य नहीं हो पाने का आरोप लगाते हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने फुलवारी शरीफ प्रखंड प्रमुख ज्योति देवी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पंचायत अध्यक्ष विक्की कुमार उर्फ रंजीत और पंचायत समिति सदस्य बेबी देवी ने कहा कि प्रखंड स्तर पर भेदभावपूर्ण रवैये के कारण कुरथौल पंचायत को विकास योजनाओं से वंचित रखा गया है। पंचायत समिति सदस्य बेबी देवी ने बताया कि वह पूर्व में उप-प्रमुख पद के चुनाव में प्रत्याशी थीं।

आरोप है कि इसके बाद प्रखंड प्रमुख ज्योति देवी और उनके सहयोगी जनप्रतिनिधियों ने दुर्भावनापूर्ण तरीके से कुरथौल पंचायत में विकास योजनाओं को धरातल पर उतरने नहीं दिया. लगातार उपेक्षा और दबाव के कारण पंचायत अध्यक्ष विक्की कुमार उर्फ रंजीत मानसिक तनाव में आ गए।

बेबी देवी ने कहा कि प्रखंड प्रमुख के तानाशाही रवैये और पंचायत के विकास को रोकने की साजिश का असर उनके पति के स्वास्थ्य पर पड़ा. अत्यधिक तनाव के कारण विक्की कुमार उर्फ रंजीत को अचानक ब्रेन हेमरेज हो गया. कई दिनों तक अस्पताल में इलाज के बाद उनकी जान बच पाई। उन्होंने आरोप लगाया कि कुरथौल पंचायत का विकास नहीं होने के लिए पूरी तरह फुलवारी शरीफ प्रखंड प्रमुख जिम्मेदार हैं, जो नहीं चाहतीं कि पंचायत आगे बढ़े. पंचायत प्रतिनिधियों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और कुरथौल पंचायत में विकास कार्यों को अविलंब शुरू कराया जाए।

Related posts

महावीर कैंसर संस्थान की धर्मशाला में मरीजों के परिजनों को मिलेगा निःशुल्क भोजन

राजभवन मार्च से पहले तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बोले- ‘गोलीकांड की न्यायिक जांच हो’

एक सप्ताह बाद भी महिला पर जानलेवा हमले के आरोपित गिरफ्तार नहीं, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

error: