बिहार

गड्ढे में पलट गए जिससे बाइक सवार दोनों लोग ज़ख्मी हो गए जिनमें एक की हालात नाजुक

नालंदा, राकेश। बिहार के नालंदा ज़िला अंतर्गत दीपनगर थाना क्षेत्र समस्तीपुर गांव के निकट रेलवे क्रॉसिंग के पास तेज़ रफ़्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गए जिससे बाइक सवार दोनों लोग ज़ख्मी हो गए जिनमें एक की हालात नाजुक थी उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के उपरांत डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान सुबोध कुमार (22) पिता अरुण प्रसाद घर सोहसराय थाना क्षेत्र के मंसूर नगर का रहने वाला है.

घटना के संबंध में प्राप्त सूचना के मुताबिक मृतक सुबोध घर से शाम को बाइक से तीज के मौके पर ससुराल राजगीर जा रहा था. तो उनका जीजा जो दीपनगर थाना क्षेत्र के समस्ती गांव का रहने वाला है. उन्हीं को घर छोड़ने जा रहा था तभी यह हादसा हुआ. मृतक सुबोध की शादी 5 साल पूर्व हुई थी उसके दो मासूम बच्चे हैं जिनमें एक बेटा और एक बेटी है. घटना की सूचना ही परिजनों को मिली परिजन अस्पताल पहुंच गए और चीत्कार के साथ रोने पीटने लगे जिससे पूरा अस्पताल गम में डूब गया. वहीं, घटना की सूचना पाकर मौक़े पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है…

Related posts

भाकपा नेता रहीं रत्ना सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा आयोजित : प्रो. सुशीला सहाय

पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय

30 वर्ष की आयु के बाद सामान्य लोगों के दिल की जांच संख्या में हो रही है वृद्धि

error: