बिहार

तेलंगाना पुलिस ने फुलवारी शरीफ से युवक को उठाया, 84 लाख की लूट मामले में पूछताछ के लिए ले जाएगी

फुलवारीशरीफ, अजीत। राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम तेलंगाना पुलिस की एक टीम पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से थाना के बगल स्थित बावली मोहल्ला में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने मोहम्मद आदिल नामक युवक को हिरासत में लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तेलंगाना के करीमनगर इलाके में कुछ दिन पूर्व 84 लाख रुपये की लूट की घटना हुई थी. इस मामले की जांच के दौरान पहले एक अन्य युवक को हिरासत में लिया गया था. उसी से मिली जानकारी और निशानदेही के आधार पर मोहम्मद आदिल को फुलवारी शरीफ से उठाया गया है. आदिल को छुड़ाने के लिए स्थानीय कई सफेद पोश थाना का चक्कर लगाते रहे। फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने पुष्टि की है कि मोहम्मद आदिल को तेलंगाना के करीमगंज में हुई 84 लाख रुपये की लूट कांड में पूछताछ और जांच के लिए गिरफ्तार किया गया है. तेलंगाना पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ लेकर जाएगी।

Advertisements
Ad 1

जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना पहुंचने के बाद आरोपी को वहां की स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा. इसके बाद न्यायालय के आदेश के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तेलंगाना पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बावली मोहल्ला और आसपास के क्षेत्रों में देर रात तक लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना रहा. वहीं स्थानीय पुलिस भी मामले को लेकर सतर्क है और तेलंगाना पुलिस को हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है।

Related posts

गौरीचक में टी वी एस शोरूम पर बदमाशों का धावा : मालिक व कर्मचारियों से मारपीट

चैनपुर में राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, संपतचक के छात्रों को मिलेगी उच्च शिक्षा की नई सुविधा

बिहार में राज्य स्तरीय अल्पसंख्यक दर्जे की मांग फिर तेज, अधिवक्ता अनवर आलम ने सरकार से की पहल की अपील

error: