बिहार

कुरथौल से टैंकर चालक रहस्यमय ढंग से लापता, परेशान परिवार वालों का बुरा हाल!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): परसा बाजार थाना क्षेत्र के कुरथौल ऐतवारपुर निवासी 32 वर्षीय टैंकर चालक सुनील राय पंचायत चुनाव के काउंटिंग के दूसरे ही दिन से रहस्यमयी ढंग से अचानक लापता है। चालक के परिजनों ने अपने स्तर से उसकी काफी खोज बिन करने के बाद परसा बाजार थानां में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है । लापता चालक के चाचा सुरेश राय ने बताया कि 15 नवम्बर की शाम से अचानक उनका भतीजा सुनील राय,पिता स्व छोटे लाल राय लापता हो गया है। उसके परिवार में पत्नी सरोजनी देवी , मां ,दो बेटे और एक बेटी का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। परिजनों ने बताया कि घर वालो को लगा कि चालक का काम करता है तो कहीं गाड़ी भाड़ा लेकर गया होगा लेकिन पांच दिन बाद भी सुनील राय घर नही लौटा । सुनील राय के परिजन किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हैं।

Related posts

कार्डिकॉन 2026 में नई तकनीक और आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 5400 पाउच शैंपू के साथ बाइक सवार गिरफ्तार!

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद