क्राइमबिहार

रेस्टुरेंट संचालक को आर्मी मैंन बनकर ठग लिये 3100 रुपये

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): फुलवारी शरीफ बीएमपी 16 के पास स्थित हवेली रेस्टोरेंट के संचालक के एक अज्ञात शातिर ने अपने आप को आर्मी मैन बताकर 20 प्ले आर्डर को राशि ₹3100 ठग लिए । पीड़ित व्यक्ति पटना के पुनाई चेक निवासी राहुल कुमार पिता श्याम सुंदर सिंह ने फुलवारी शरीफ थाना में आवेदन देकर अपनी पीड़ा बताई है। हवेली रेस्टूरेंट के संचालक राहुल ने पुलिस को बताया की शुक्रवार को एक कॉल आया । कॉल करने वाले ने अपने आपको आर्मी मैन बताया और बीस प्लेट खाने का ऑर्डर दिया। आर्मी मैन ने रेस्टूरेंट संचालक को ऑनलाइन पेमेंट के लिए कहा कि फहले आप मेरे अकाउंट में कुछ राशि भेजिये फिर हम भेजेंगे। इसपर रेस्टुरेंट वाले ने आर्मी मैन के अकाउंट में एक रुपये भेजा फिर उधर से आर्मी मैन ने दो रुपए भेजकर विश्वास दिलाया। इसके बाद शातिर ठग ने कहा कि आर्मी का नियम है कि जितना का ऑर्डर देना है उतना राशि आप भेजिये फिर हम दुगुना राशि भेजेंगे। इस तरह झांसा में फंसकर रेस्टुरेंट संचालक ने ठग के अकाउंट में 3100 राशि ट्रांसफर किया उसके बाद शातिर ठग ने अपना मोबाइल ऑफ कर लिया। परेशान रेस्टूरेंट संचालक को ठगे जाने का अहसास हुआ और थाना पहुंचा।

Related posts

कार्डिकॉन 2026 में नई तकनीक और आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 5400 पाउच शैंपू के साथ बाइक सवार गिरफ्तार!

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद