बिहार

तख़्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब 359वां प्रकाशपर्व तैयारी

Advertisements
Ad 5

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) 359वें प्रकाशपर्व की तैयारियों के क्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी पटना साहिब के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही एवं उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री सेवापुरुष नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें प्रकाशपर्व में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया।

प्रबंधक कमिटी द्वारा दिए गए इस निमंत्रण को मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि वे तख़्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में आयोजित होने वाले 359वें प्रकाशोत्सव में गुरु महाराज के समक्ष हाज़िरी लगाएंगे।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि 25 दिसंबर से आरंभ होने वाले प्रकाशपर्व के लिये सभी प्रशासनिक तैयारियों की सूक्ष्म समीक्षा की जाए तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सर्वोत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह तथा सामाजिक कार्यकर्ता मालविंदर सिंह का सम्मान अंगवस्त्र ओढ़ाकर किया।

प्रबंधक कमिटी ने मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत आमंत्रण और प्रशासनिक सहयोग के प्रति आभार प्रकट किया तथा कहा कि इस वर्ष का प्रकाशोत्सव श्रद्धा, अनुशासन और सेवा भावना का अद्भुत संगम होगा।

Related posts

चौक थाना की कार्रवाई : फरार तीन एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार!

अपने ही विद्यालय के शहीद छात्र को याद कर भावुक हुआ

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस की पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया

error: