बिहार

कंगनघाट से तख्त साहिब सौंदर्यकरण और मल्टीलैवल पार्किंग का कार्य भी जल्द होगा शुरु

पटना,  (न्यूज़ क्राइम 24) तख्त श्री हरिमन्दिर जी पटना साहिब के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने आज दिल्ली में केन्द्रीय पैट्रोलियम एवं गैस उर्वक मंत्री हरदीप सिंह पुरी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें तख्त साहिब की ओर से सिरोपा भेंट किया।सः जगजोत सिंह सोही ने मीटिंग के मीडीया को जानकारी देते हुए बताया कि हालांकि यह शिष्टाचार मीटिंग थी मगर सः हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी दी कि तख्त पटना साहिब कोरीडोर संरचना की जल्द घोषण की जाएगी।

Advertisements
Ad 1

इसके साथ ही कंगनघाट से तख्त पटना साहिब तक सौंदर्यकरण का कार्य और मल्टीलेवल कार पार्किंग के कार्यों की भी जल्द शुरुआत की जाएगी ताकि देश विदेश से तख्त पटना साहिब दर्शनों के लिए आने वाले श्रधालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत पेश ना आए उन्हें हर तरह की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।सः जगजोत सिंह सोही ने बताया कि बीते समय में जब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तख्त पटना साहिब नतमस्तक होने पहुचे थे तभी उन्होंने सः हरदीप सिंह पुरी के साथ वार्ताकर कोरीडोर बनाने की बात कही थी जिसे जल्द ही अमलीजामा पहनाया जागा और उम्मीद की जाती है कि आने वाले समय में कोरीडोर और मल्टीलेवल कार पार्किंग बनेगी। उन्होंने कहा कि आज देश विदेश से हजारों श्रधालु तख्त साहिब नतमस्तक होते हैं ऐसा होने से वह सीधा मैरीन ड्राईव से कंगनघाट कोरीडोर होते हुए तख्त साहिब के दर्शनों के लिए पहुंच सकेंगे।

Related posts

तख्त पटना साहिब कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह से भेंट

शेखपुरा में गलत तरीके से संचालित मां सावित्री हॉस्पिटल को किया गया सील

बिहार को गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचारी शिक्षा का असशक्त उदाहरण बनाएंगे : शिक्षा मंत्री

error: