बिहार

तख्त पटना साहिब कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह से भेंट

पटना,  (न्यूज़ क्राइम 24) तख्त पटना साहिब कमेटी में बतौर वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं बिहार अल्पसंख्यक कमीशन बिहार सरकार में उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह लखा ने देश के गृह मंत्री अमित शाह के किशनगंज पहुंचने पर उनसे भेंट की और तख्त पटना साहिब कमेटी एवं किशनगंज के सिखों की और से उनका स्वागत किया। इस मौके पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री दिलीप जायसवाल, बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी भी उपस्थित रहे जिनका स्वागत किया गया।

सरदार लखविंदर सिंह ने कहा कि बिहार के सिखों के अनेक मसले हैं जिनके बारे में माननीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार सरकार में गृह मंत्री सम्राट चौधरी को अवगत करवाया और उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द उनका समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा जिस प्रकार से देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार सहित समूची केंद्र और बिहार की सरकार के द्वारा सिख समुदाय की लंबे समय से लटकती आ रही मांगों को पूरा किया जा रहा है, सिख गुरु साहिबान और साहिबजादों के पर्व को सरकारी स्तर पर मनाया जा रहा है उसके दोनों ही सरकारी बधाई की पात्र है।

Related posts

सीएम का नया फॉर्मूला : एक अधिकारी-एक मॉडल स्कूल सरस्वती विद्या निकेतन की लेंगे जिम्मेदारी

पटना में Swiggy राइडर्स को दिया गया जीवनरक्षक प्रशिक्षण

चीनी की कालाबाजारी करने वालों पर दर्ज होगी प्राथमिकी : गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

error: