बिहार

तख्त पटना साहिब प्रतिनिधिमंडल ने गृह मंत्री से की मुलाकात, प्रकाशपर्व पर आने का दिया आमंत्रण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) तख्त श्री हरिमन्दिर जी पटना साहिब के प्रतिनिधि मण्डल ने अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही की अध्यक्षता में देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें 4, 5 और 6 जनवरी में दशमेश पिता श्री गुरू गोबिन्द सिंह जी महाराज जी के पावन प्रकाश पर्व में आने लिए आमंत्रण दिया हैं. जिस पर उन्होंने आश्वाशन दिया हैं कि वह पूरी कोशिश करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह एवं सन्नी सोही भी मौजूद रहे।

सः जगजोत सिंह सोही ने बताया कि माननीय गृह मंत्री महोदय को तख्त पटना साहिब में गुरुद्वारा कंगनघाट के समीप केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा बनाए जाने वाले कोरीडोर के कार्यों को तेजी से सम्पूर्ण करने के साथ साथ संगत की सुविधा हेतु मल्टीलेवल पार्किंग भी बनवाने का सुझाव दिया। इसके साथ ही कुछ अन्य मसलों पर भी बातचीत हुई। सः सोही ने बताया कि वह पूरी तरह से मुलाकात से संतुष्ट है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि सभी मुद्दों का समाधान जल्द ही निकाला जायेगा।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: