बिहार

तख्त पटना साहिब कमेटी द्वारा प्रकाश पर्व में सहयोग के लिए प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान

20260103 192728

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) तख्त पटना साहिब प्रबंधक कमेटी द्वारा गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व में सहयोग के लिए पटना के एसडीएम सत्यम सहाए एवं डीएसपी-2 डॉ० गौरव कुमार का सम्मान किया गया। तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इन्द्रजीत सिंह एवं उपाध्यक्ष गुरुविन्दर सिंह के द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानिन्त।

img 20260103 wa00235156633048905369035

सः जगजोत सिंह सोही ने बताया कि प्रकाश पर्व की तैयारियों से लेकर समापन तक पटना एसडीएम सत्यम सहाए एवं डीएसपी डॉ० गौरव कुमार की सेवाएं सराहनीय रही जिसके चलते प्रकाश पर्व मनाने में कमेटी को किसी तरह की दिक्कत परेशानी पेश नहीं आई।

एसडीएम ने अपना पूरा स्टाफ प्रकाश पर्व मनाने को लेकर कमेटी के सहयोग में लगा दिया और स्वयं कई बार आकर तैयारियों का जायजा लिया वहीं डीएसपी ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबन्ध को लेकर अधिक सुरक्षा बल लगाकर पूरी मुंस्तैदी के साथ सभी तरह की गतितिविधयों पर नजर बनाए रखी जिससे कोई भी अप्रिय घटना नहीं घटित हुई। उन्होंने कहा इसके लिए तख्त साहिब की समुची कमेटी के द्वारा दोनों अधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए उन्हें सम्मानिन्त किया गया।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!