बिहार

सुरेन्द्र केवट को अपराधियों ने मारी गोली, मौत के बाद एम्स पहुँचे विधायक गोपाल रविदास

फुलवारी, अजित। पुनपुन प्रखंड अंतर्गत शेखपुरा गांव के निवासी सुरेन्द्र केवट को शुक्रवार को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. गोली लगते ही स्थानीय लोगों ने उन्हें आनन-फानन में एम्स पटना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक गोपाल रविदास एम्स पहुँचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए. विधायक ने कहा कि “इस सुशासन सरकार में आम लोगों की जान की कोई कीमत नहीं रह गई है. सत्ता संरक्षित अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ा है कि राजधानी पटना हर दिन गोलियों की तड़तड़ाहट से लाल हो रही है।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. नीतीश कुमार से अब बिहार संभल नहीं रहा है. विधायक गोपाल रविदास ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. साथ ही पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग की है।

Related posts

मोनिका श्रीवास्तव ने यूपीएससी में पूरे भारत में प्राप्त किया 16वां स्थान, बिहार में लहराया परचम

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने खेलमंत्री श्रेयसी सिंह को सौंपा ज्ञापन, की ये मांगें

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

error: